अमरोहा: अमरोहा शहर में बकाया करों की वसूली के लिए नगर पालिका ने तेज किया अभियान, 31 मार्च तक डेढ़ करोड़ रुपये की होगी वसूली
Amroha, Amroha | Mar 15, 2025 आज शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे ईओ डा़ बृजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंत तक डेढ़ करोड़ रुपये के बकाया करों की वसूली के लिए टीमों को निर्देश दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 50 फीसदी तक वसूली कर ली गई है। अगले 15 दिन में बकाया करों की वसूली के लिए अभियान तेज किया गया है, इसमें लापरवाही बरतने वाले कर अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।