विदिशा नगर: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर कांग्रेस ने नीमताल में दी श्रद्धांजलि, 26 निर्दोष मारे गए थे
बुधवार रात 8 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू के साथ अन्य कांग्रेसजनों गांधी चौक नीमताल पर मोमबत्ती जलाकर 1 साल पहले आतंकी हमले मे मृत हुए निर्दोष नागरिको को श्रद्धांजलि दी।आज ही के दिन आतंकी हमले में 26 लोगो की मौत हुई थी। रवि साहू ने कहा कि आतंकी पकड़े नहीं गए हैं वहीं मोहित रघुवंशी ने कहा कि मृतको शहीद का दर्जा मिले।