खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जारी निर्देशों के अनुक्रम में पन्ना जिले में तहसीलवार कुल 41 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सिमरिया तहसील में समिति प्रांगण सिमरिया मंडी, श्रीराम वेयरहाउस मोहन्द्रा, आशीर्वाद वेयरहाउस प्रांगण रैकरा एवं पैक्स गोदाम मंडी सिमरिया को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है।