अररिया: मंडल कारा अररिया का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Araria, Araria | Feb 20, 2025 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया रोहित श्रीवास्तव ने गुरुवार को मंडल कारा अररिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान जेल विजिटिंग अधिवक्ता अरुणेश गौरव, सहायक, एल0ए0डी0सी भी उपस्थित थे। सचिव ने निरीक्षण के दौरान मंडल कारा अररिया में काराधीन बंदियों से मुलाकात की तथा उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ किया गया।