अररिया: शिवपुरी में शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति घंटों सड़क पर पड़ा रहा, टोल फ्री नंबर पर सूचना मिलने के बावजूद टीम नहीं पहुंची
Araria, Araria | Feb 20, 2025 अररिया रानीगंज मार्ग में शिवपुरी के समीप एक व्यक्ति घंटों तक नशे में धुत्त पड़ा रहा, लेकिन मद्य निषेध की टीम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटनास्थल के पास मौजूद लोग घंटों तक उसे देखते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद उत्पाद सह मद्य निषेध के टोल फ्री नंबर 15545 पर कोई भी टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची.