अररिया: चांदनी चौक पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आज से बचाव को लेकर बांटे गाइड पंपलेट
Araria, Araria | Feb 20, 2025 शहर में अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने की स्थिति में लोगों को जागरूक करने के लिए एक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब शहर के चांदनी चौक पर अग्निशमन विभाग की कर्मियों के द्वारा पंपलेट बांटकर लोगों को आग लगने की स्थिति में तत्काल क्या कदम उठाने चाहिए, इस पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.