नानपारा: भग्गा पुरवा गांव गांव में निवेश के नाम पर 23 लख रुपए की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के भग्गा पुरवा नानपारा देहाती निवासी योगेंद्र यादव ने कोर्ट में वाद दायर किया था। बताया था की कैपिटल गेन बेंचर कंपनी जयपुर राजस्थान की प्रमोटर राजेश पांडे ने 19 जुलाई 2021 को शहर के एक रिसॉर्ट में कंपनी के व्यवसाय के सिलसिले में कोमल पांडे व उनकी पहचान की गई लोगों से मीटिंग कराई गई थी। कंपनी में निवेश करने पर भुगतान की बात बताई गई थी।