बनखेड़ी: ठेनी पुलिया के पास पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब ले जा रहा था उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा बुधवार को दोपहर में कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान बनखेड़ी में ठेनी पुलिया के पास पुलिस ने आरोपी कन्हैया पिता हरराम के पास से 7 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की। जप्त शराब की कीमत रु 700 बताई जा रही है मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।