रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी कन्हैया पिता मोहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी कमल ने बाचावानी में पिपरिया रोड पर फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।