गभाना: भरतरी में लूटपाट की घटना के बाद एसएसपी ने किया मौका मुआयना, पीड़ित परिवार से ली जानकारी
गभाना के भरतरी गांव में रविवार देर रात्रि में नकाबपोश बदमाशों द्वारा दो घरों में की गई लूटपाट के बाद सोमवार रात्रि में करीब 10 बजे एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से विस्तार से जानकारी ली।