बेगूसराय: बेगूसराय के यूकों बैंक में चली गोली, एक कर्मी को लगी गोली: डीएसपी आनंद पांडे
बेगूसराय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित UCO Bank की मुख्य शाखा में अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज सुनते ही बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में बैंक का एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।