हाथरस: टेंट व्यवसायी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान हुई मौत, 12 दिन पहले केलोरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
हाथरस के प्रसिद्ध टेंट व्यवसायी की अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया दरअसल 12 दिन पहले हाथरस में आई मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वह टेंट लगाने के लिए जा रहे थे तभी केलोरा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी वह घायल हो गये थे शनिवार सुबह 11:30 बजे म्रतक का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है