कैराना: कांधला में विवाहिता को पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई
Kairana, Shamli | May 29, 2026 कांधला में एक विवाहिता को तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार, शाहीन नमक विवाहिता ने थाने में तहरीर दी है। बताया है कि दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा उसको उत्पीड़न किया गया। उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया।