झालरापाटन: तीतरवासा गांव में 7 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से हुई मौत, लोकेश विकलांग माता-पिता का इकलौता सहारा
झालरापाटन के तीतरवासा गांव में 7 साल के छात्र लोकेश की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह शव को कुएं से निकालकर एसआरजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।गांव के लोगों ने बताया कि लोकेश के पिता भूपेंद्र बोल नहीं सकते और मां सुमित्रा देख नहीं सकतीं। वह उनका इकलौता सहारा था। भूपेंद्र खेती-मजदूरी कर परिवार पालते हैं।