वाराणसी डीएम ऑफिस में भीमआर्मी-बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का कब्जा
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2024 वाराणसी में बुधवार को आरक्षण बचाने को लेकर विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया। आजाद समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी ने संयुक्त रूप से उग्र प्रदर्शन किया। तीनों संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता अलग-अलग रास्तों से कलेक्ट्रेट पहुंचे।