चौबेपुर में बस के धक्के से बुजुर्ग की मौतः रोड क्रास करते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2024 वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियां बाजार में रोडवेज बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मेवालाल (70) के रूप में हुई। वह सड़क पार कर रहे थे।