पनागर: अमानवीयता: आपदा में बिल थमाने वाले नोबल अस्पताल का लाइसेंस रद्द
बरगी बांध क्रूज हादसे के बीच जहां पूरा प्रशासन जिंदगियां बचाने में जुटा था, वहीं शहर के गौर तिराहा स्थित नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। रेस्क्यू कर लाई गई घायल महिला सविता शर्मा को महज पेन किलर और टिटनस का इंजेक्शन देने के बदले अस्पताल प्रबंधन ने 4700 रुपये का बिल थमा दिया। आपदा की इस घड़ी में मदद के बजाय मुनाफाखोरी करने