सबलगढ़: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन से ले जाना पड़ा अस्पताल
सबलगढ़ के सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस सेवा की कमी और देरी गंभीर मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सिविल अस्पताल में एंबुलेंस की अनुपलब्धता से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। हाल ही में मंगलवार को कुतघान से गुरेमा जा रहे एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल मीना पत्नी वीरेंद्र जाटव को समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण निजी एंबुलेंस से ले जाना पड़ा