आंवला: आंवला-बदायूं मार्ग पर कंटेनर पलटा, चौकीदार की मौत, खंभे से टकराकर हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Aonla, Bareilly | May 23, 2026 आंवला-बदायूं मार्ग पर शुक्रवार देर रात साढे ग्यारह बजे एक सड़क हादसे में 56 वर्षीय चौकीदार कोमिल की मौत हो गई। धर्मपुर के पास एक लोडिंग कंटेनर खंभे से टकराकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से कोमिल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कंटेनर व चालक को हिरासत में ले लिया है।