इगलास: इगलास गौण्डा थाना क्षेत्र के गाँव दौकौली में जमीनी विवाद में युवती और उसके भाई को लाठी-डंडों से पीटा, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Jun 30, 2026 गौण्डा थाना क्षेत्र के गाँव दौकौली में जमीनी रंजिश के चलते एक परिवार के लोगों ने युवती और उसके भाई के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बहन को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।