बहराइच: स्टेशन रोड के पास श्रावस्ती से इलाज कराने आए मरीज से चेकिंग के नाम पर किया उत्पीड़न, दो पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई
बहराइच श्रावस्ती से इलाज कराने बहराइच आए मरीज से स्टेशन रोड पर दो पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब भी पी रखी थी।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद दोनों को चौकी लाया गया, जहां से उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसपी ने आरोपित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है।