मंझनपुर: ओसा में दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर टूटा बिजली पोल बाधित रही सप्लाई, पुलिस ने हटवाया सड़क से ट्रकें
मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा में बीती आधी रात के बाद दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई थी।महेवा और भरवारी की ओर से आ रही थी ट्रकें।टक्कर से बिजली पोल टूट गया और घण्टों तक इलाके की सप्लाई बंद थी।ड्यूटी पर लगे पुलिस वालों ने थाने को सूचना दी तो क्रेन की मदद से इन दोनों ट्रकों को हटवाया गया।बिजली के लोगों ने किसी तरह से बाधित सप्लाई बहाल करवाया है।