जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने अपनी सवा बीघा जमीन छह लाख रुपए में बेची थी, लेकिन आरोपी ने केवल साठ हजार रुपए ही दिए और बाकी रकम नहीं चुकाई। इतना ही नहीं, आरोपी तय भूमि से अधिक जमीन जोतने लगा। विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई कर दी गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।