घाघरा: चपका के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | May 12, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका के समीप सड़क दुर्घटना में टोटो ग्राम निवासी युवक संजय उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची। घायल युवक के स्थिति को देख पुलिस 108 एंबुलेंस में कॉल किया। एम्बुलेंस में संपर्क नहीं होने पर हॉस्पिटल जाकर एम्बुलेंस को लाया गया। इसके बाद इलाज के बाद गुमला रेफर कर दिया गया।