गोविंदगढ़: नसोपुर में गरीब तीन भाइयों के कच्चे घरों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, मंडल अध्यक्ष पहुंचे जायजा लेने
रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम नसोपुर में दो दिन पहले तीन भाइयों के कच्चे घरों में लगी आग से हुए नुकसान के बाद शुक्रवार को दों 1 बजे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा बगड़ तिराया मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने हल्का पटवारी मोहम्मद हनीफ और ग्राम विकास अधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।