भरथना: भरथना के कर्वा खुर्द में अज्ञात कारणों से मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, गांव में पसरा मातम
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम कर्वा खुर्द निवासी 20 वर्षीय मंजीत की मजदूरी के दौरान हुए विवाद में हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार मुरैना में काम के दौरान किसी बात को लेकर राजमिस्त्री ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।