बांका: रतनपुर में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण, जुलाई से शुरू होगा कॉलेज संचालन
Banka, Banka | Jun 10, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला ने बुधवार की दोपहर 2 बजे सोनडीहा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत रतनपुर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।