पीलीभीत: रामनगर टपरा में दहेज हत्या के मामले में पति सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत। थाना हजारा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष हजारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया।