रहटगांव: हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सदस्य सुविधा समिति में फिर से शामिल हुए
आज 7 अप्रैल शाम 6 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2026-27 की अवधि के लिए सदस्य सुविधा समिति का गठन किया गया है। इस समिति में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को पुनः सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ. दोगने के पुनः समिति सदस्य बनाए जाने पर हरदा जिले सहित रहटगांव क्षेत्र के कांग्रेसजनों व नागरिकों में खुशी का माहौल है।