सूरजपुर: अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी/एसएसपी ने पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई पर दिए सख्त निर्देश
सूरजपुर में गुरुवार को जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में जवाबदेही और पारदर्शिता अनिवार्य है तथा अवैध गतिविधियों—जैसे शराब, गांजा और नशे के इंजेक्शन—की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।