बिहार: साइबर थाना पुलिस ने कृषि सलाहकार बनकर किसान से ठगी करने वाले साइबर ठग को नवादा से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 13, 2024 साइबर थाना पुलिस ने किसान सलाहकार बनकर किसानों से ठगी करने बाला एक साइबर अपराधी को नवादा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 लाख 51 हजार 500 नगद, 15 मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड ,एक देसी कट्टा, 10 कारतूस के अलावा कई अन्य सामग्री भी बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी कतरी सराय थाना क्षेत्र के कतरीडीह गांव निवासी भूषण सिंह का पुत्र शशिकांत कुमार है।