कोईलवर: बीरमपुर कितपुरा में रुद्र महायज्ञ सह शनि देव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई
कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर कितपुरा में शनिवार को रुद्र महायज्ञ सह शनि देव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बरैली से चलकर आए लक्ष्मण गिरि जी महाराज के उपस्थिति में मंदिर परिसर से गंगा घाट तक गाजे बाजे के साथ पहुंचकर कलश में जल भरा गया। 8 मार्च को सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना तय हूआ है।