किशनगढ़ बास: मीरका में एलईडी वेन योजना का प्रचार, एसडीएम बोले- ग्राम रथ अभियान का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है
Kishangarhbas, Alwar | May 3, 2026
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरका में रविवार दोपहर 12:00 बजे का एलईडी मोबाइल बैंक पहुंची। वेन के गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने योजनाओं से संबंधित जानकारी ज्ञानपूर्वक सुनी। इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत यादव ने ग्रामीणों को संबोधित किया।