शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे दी गई जानकारी,संभागायुक्त सुनील जैन ने एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित और स्वच्छ मतदाता सूची तैयार करना चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी जिम्मेदारी है। छूटे पात्र मतदाताओं, 18 वर्ष पूर्ण युवाओं और नवविवाहित महिलाओं का नाम सूची में जोड़ने में बीएलए की अहम भूमिका होगी।