भरथना: भरथना मुङैना बिबौली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना बिबोली निवासी करन सिंह का 27 वर्षीय पुत्र विमल कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि विमल अपने पिता करन सिंह के साथ मजदूरी कर इटावा से घर लौटा था। घर के निचले हिस्से में रहने वाले विमल ने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।