बरेली: महिला ने कांधरपुर कैंट में फांसी लगाई, सेना में तैनात पति से विवाद के बाद उठाया कदम
शाहजहांपुर निवासी आकांक्षा गंगवार, जो इन दिनों कैंट क्षेत्र के कांधारपुर में किराये पर रह रही थीं, ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। 5 वर्षीय बेटी ने मकान मालिक को जानकारी दी। पति हिरदेश गंगवार सेना में गुलमर्ग में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि घटना से पहले एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर दोनों में फोन पर विवाद हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है।