बहराइच: शहर सहित जनपद के किसान इन-सीटू एवं एसएमएएम योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
अप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 26 में प्रदेश एवं जनपद में स्थापित सीबी प्लांट तथा अन्य बायोमास आधारित इकाइयों को फसल अवशेष उपलब्ध कराई जाने के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराई जाने के लिए दो लक्ष्य प्राप्त हुए हैं ऐसे में 30 अक्टूबर तक कृषि यंत्रों की खरीद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।