ग्राम नयाबांस में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित 4 लोगों पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप
Siyana, Bulandshahr | Apr 15, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयाबांस में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित चार लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतका के भाई ने कोतवाली पर तहरीर देकर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।