शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना क्षेत्र में अरमरा जट्ट स्थित एक ईंट भट्टे पर खेलते समय बच्ची की गिरने से हुई मौत
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव अरमरा जट्ट स्थित एक ईंट भट्टे पर बाबू निवासी समसई थाना कडोरा जिला जालौन अपने परिवार के साथ ईंट थापने का काम करता है। शुक्रवार सुबह 10 बजे करीबन वह भट्टे पर ईंट थापने का काम कर रहा था। उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी सुनैना खेल रही थी। अचानक खेलते समय बच्ची गिर पड़ी। जिसे संयुक्त चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया।