शिकोहाबाद: सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शिकोहाबाद तहसील में 18वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी
नसीरपुर में औद्योगिक गलियारे में किसानों की खेती की जमीन को पुरानी सर्किल रेट पर अधिग्रहण को लेकर वकीलों का 18 वे दिन भी धरना प्रदर्शन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम यादव के नेतृत्व में शनिवार दोपहर तीन बजे जारी रहा। इस दौरान नसीरपुर क्षेत्र के किसानों ने वकीलों के साथ धरना प्रदर्शन में भाग लिया।