शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र में रूपसपुर रोड पर सीएनजी पंप के पास टैम्पो पलटा, सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
थाना रामगढ क्षेत्र हसमत नगर निवासी सलमान पुत्र शरीफ अहमद करहल से अपने भाई संग टैम्पो से वापस आ रहा था। उसका बड़ा भाई टैम्पो चला रहा था। शुक्रवार सुबह नौ बजे करीबन थाना मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर रोड सीएनजी पंप के पास टैम्पो असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें दबकर वह गंभीर घायल हो गया। उसका भाई बाल बाल बच गया। तत्काल उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।