शिकोहाबाद: मृतक बीएसएफ के जवान के परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराया मुकदमा
पांच दिसम्बर को एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के निकट बीएसएफ के जवान संजीव कुमार अपने भाई प्रदीप कुमार के साथ बाइक से अपने पिता को गांव देखने जा रहे थे। तभी पीछे से आते हुए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। उक्त मामले में शनिवार शाम पांच बजे करीबन पीड़ित परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।