बक्सर: बकरीद पर अमन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ, मस्जिदों में नमाज अदा, SDM व SP ने किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jun 7, 2025 शहर समेत जिले भर में शनिवार को बकरीद का त्योहार अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया. अकीदतमंद शनिवार को सुबह में निर्धारित समय से 7 बजे के बाद मस्जिदों व इबादतगाहों में पहुंचकर नमाज अदा किए और मुल्क में अमन चैन व तरक्की की दुआएं मांगीं. नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिले तथा मुबारकवाद दिए.