माधौगढ़: रामपुरा थाना के अंतर्गत दबंग ने महिला के साथ की बदसलूकी, तमंचे से किया फायर, मुकदमा दर्ज
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना के अंतर्गत एक गांव में दबंग व्यक्ति यानि आरोपी के द्वारा छत के रास्ते से महिला के घर में घुसकर महिला से बदसलूकी की गई,महिला ने चिल्लाया बचाने उसका पति पहुंचा तो उसने मारपीट कर दी और तमंचा से फायर कर दिया,जिस पर मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया,दिन मंगलवार समय 8:50 मिनट पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं।