गोरखपुर: गोलघर काली मंदिर के पास लड़खड़ाता मिला पुलिसकर्मी, लोगों ने उसे संभाला
गोरखपुर के गोलघर स्थित काली मंदिर के पास शनिवार को एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी खुद को ठीक से संभाल नहीं पा रहा था और उसके पास मौजूद सरकारी असलहे को भी सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा था। मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे संभालने का प्रयास किया। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर