झांसी: रेलवे अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2026 मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में मंगलवार को डिविजनल रेलवे अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट रहें और विज्ञान के साथ खड़े रहें पर चर्चा की गई।