भभुआ: भभुआ थाना के पास वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में 2 व्यक्ति किए गए गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 22, 2025 भभुआ थाना के पास वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आज बुधवार को 2 बजे थाना में पदस्थापित एसआई वर्षा रानी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति रोहतास जिला के सासाराम निवासी इबाराइन के 20 वर्षीय पुत्र अमजद एवं दूसरा नसरुद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र अली अकबर बताया जाता है।