सोहागपुर: मैरटोला: पिता व मौसी की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुत्र ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा पत्र
शहडोल जिले के मैरटोला के रहने वाले मेहीलाल गुरुवार को लगभग 2:15 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक पत्र पुलिस अधीक्षक को सोंपा है,सौपे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके पिता एवं मौसी की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है,जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात पत्र में कही है।