हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ पुलिस ने गुड़िया गांव में नशा तस्करों के ठिकानों पर दी दबिश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने क्या कहा
हनुमानगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में जिले के गांव गुड़िया में नशा तस्करों के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान 200 से भी अधिक पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। मौके से पुलिस ने कुल 14 जनों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को काफी समय से गुड़िया गांव में नशा तस्करी की शिकायतें मिल रही थी।