गोगरी: महेशखूंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौर्या रेस्ट हाउस संचालक सहित पांच हिरासत में, एक नाबालिग समेत चार लड़कियां बरामद
Gogri, Khagaria | May 15, 2026 खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित मौर्या रेस्ट हाऊस में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। शुक्रवार की दोपहर गोगरी एसडीओ संजय कुमार और गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्ट हाउस से संदिग्ध युवक और युवतियों को पकड़ा।